Hindi

Mattress Protector — क्या यह ज़रूरी है? और कौन सा खरीदें?

Aug 06, 2026 1 min read
Mattress Protector — क्या यह ज़रूरी है? और कौन सा खरीदें?

एक अच्छा mattress ₹20,000 से ₹1,00,000+ में आता है। और ज़्यादातर लोग उसे बिना किसी protection के इस्तेमाल करते हैं — सिर्फ एक bedsheet के भरोसे। Mattress protector एक छोटी-सी investment है जो आपके बड़े investment को 5–10 साल extra life दे सकती है।

1. Mattress Protector क्यों ज़रूरी है?

  • Spillage और stains से बचाता है — चाय, पानी, बच्चों की accidents
  • Sweat और body oils से mattress को protect करता है — इससे yellowing और smell आती है
  • Dust mites और allergens को रोकता है — अस्थमा और allergy patients के लिए ज़रूरी
  • Mattress warranty maintain करने में मदद करता है — कई brands damp mattress पर warranty void करते हैं
  • Hygienic sleep environment — mattress wash नहीं होता, protector होता है

2. Waterproof vs Regular Mattress Protector

Waterproof ProtectorRegular (Non-waterproof)
Liquid protectionहाँ — completeनहीं
Breathabilityथोड़ी कम (membrane)बेहतर
किसके लिएबच्चे, बुजुर्ग, pets वाले घरAllergy/dust mite protection
Priceथोड़ा ज़्यादाकम

अगर घर में छोटे बच्चे हैं, पालतू जानवर हैं, या कोई बुजुर्ग है — waterproof protector ज़रूरी है। एक बार की spill सारी investment बर्बाद कर सकती है।

3. Fitted vs Flat Mattress Protector

Fitted mattress protector elastic skirt के साथ आता है जो mattress पर snugly fit हो जाता है — बिल्कुल fitted bedsheet की तरह। यह रात में खिसकता नहीं। Flat protector को हर बार तुकना पड़ता है। Fitted हमेशा better choice है।

4. सही Size कैसे चुनें?

  1. अपने mattress की length और width measure करें (inches में)
  2. Mattress की height (depth) note करें
  3. Protector का "pocket depth" check करें — यह mattress height से ज़्यादा होना चाहिए
  4. Standard sizes: Single 36×72", Double 54×72", Queen 60×72", King 72×78"
Bedding Accessories

₹899

₹1,600

44% OFF

Bedding Accessories

₹899

₹1,600

44% OFF

Frequently Asked Questions

Back to all blogs